Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: MS धोनी अपनी फिटनेस को लेकर दिया ये बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क l आपको बता दे की CSK की टीम IPL के 14वें सीजन के 12वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 45 रनों से हराने में सफल रही. दोस्तों चेन्नई ने बेहतर नेट रन रेट के साथ 4 अंक हासिल कर लिये हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. राजस्थान को 3 मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा और वह छठे नंबर पर है. आपको बता दे की CSK के कप्तान MS धोनी के लिए ये मैच खास था. दोस्तों धोनी बतौर कप्तान CSK के लिए 200वें मैच में उतरे थे. पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके 39 साल के धोनी ने स्वीकार किया कि उम्र बढ़ना और फिट रहना दो सबसे मुश्किल चीजे हैं.

धोनी ने कहा, 'जब आप खेल रहे होते हैं तो नहीं चाहते कि कोई आपको अनफिट कहे. मुझे युवा खिलाड़ियों की बराबरी करनी होती है, वे काफी दौड़ते हैं, लेकिन यह हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है,आपको बता दे की MS धोनी ने कहा कि बल्लेबाजी करते हुए उन्हें लगा कि उन्होंने कम रन बनाए हैं, लेकिन गेंद स्पिन हो रही थी. उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘गीली गेंद भी स्पिन हो रही थी. मुझे जोस के रिवर्स स्वीप खेलने से कोई परेशानी नहीं थी. दोस्तों अगर गीली गेंद टर्न हो रही थी तो संभावना अधिक थी कि सूखी गेंद भी स्पिन करेगी. मोईन का टीम में होना अच्छा है, वह गेंद को अच्छी स्पिन करे रहे थे.

दोस्तों आपको बता दे की चेन्नई के 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई रॉयल्स की टीम मोईन अली (7 रन पर 3 विकेट) और जडेजा (28 रन पर 2 विकेट) की बलखाती गेंदों के अलावा सैम कुरेन (24 रन पर 2 विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 9 विकेट पर 143 रन ही बना सकी. रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्वाधिक 49 रन बनाए.



Herald