Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: चेन्नई को होगी अपने ओपनरों से आज यह उम्मीद, ये हो सकती है Playing 11

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL 2021 में आज पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने सामने होंगी. यह मैच शाम 07:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पहले मैच मे CSK को दिल्ली ने 7 विकेट से हराया था. टीम के लिए एक अच्छी बात सुरेश रैना की फॉर्म में वापसी है, जिन्होंने पिछले मैच में 36 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली थी.

आपको बता दे की मोईन अली और अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) दोनों ही पिछले मैच में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए थे. वहीं कप्तान MS धोनी का बल्ला भी लंबे अरसे से खामोश हैं. इस मैच में वो ऊपरी क्रम में उतरकर अपनी लय हासिल कर सकते हैं.दोस्तों पंजाब की तरह CSK के लिए भी गेंदबाजी बड़ीं समस्या है. पिछले मैच में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) के अलावा कोई भी गेंदबाज पिछले मैच में अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाया था.

दोस्तों आज MS धोनी और CSK टीम को आज अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों रितुराज गायकवाड़ (Rituraj Gaikwad) और डू प्लेसिस (Du Plessis) से पॉवरप्ले में तेज शुरुआत के साथ साथ लम्बी साझेदारी की भी उम्मीद होगी. जिससे टीम का बड़ा स्कोर बन सके आपको बता दे की दोनों ही पिछले मैच में बिना कोई खास योगदान किए आउट हो गए थे. इन दोनों के बाद तीसरे नंबर पर मोईन अली और चौथे नंबर पर सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. वहीं कप्तान धोनी और अंबाती रायुडू पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी.

ये हो सकती है सीएसके की Playing 11

ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसीस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविन्द्र जडेजा, सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर.



Herald