Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: रोहित-लिन करेंगे ओपनिंग, जानें मुंबई इंडियंस की संभावित Playing XI

कल से आईपीएल 2021 की शुरुआत हो रही है. इस सीज़न का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक कोरोना प्रोटोकॉल्स की वजह से इस मैच में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस लिन कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज़ करेंगे. आइये जानें कि इस मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस लिन को आईपीएल 2020 की नीलामी में खरीदा था. हालांकि, पिछले सीज़न में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. लेकिन इस सीज़न में दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज़ और ओपनर क्विंटन डिकॉक पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के कारण देरी से मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़े हैं. ऐसे में आरसीबी के खिलाफ मैच में लिन और रोहित ओपनिंग करेंगे. वहीं सूर्यकुमार यादव का तीन नंबर पर खेलना तय है.

इशान किशन चार नंबर पर, कीरन पोलार्ड पांच नंबर और हार्दिक पांड्या छह नंबर पर बल्लेबाज़ी करेंगे. इन सभी का प्लेइंग इलेवन का हिस्सा तय है. युवा किशन विकेटकीपर की भूमिका अदा करेंगे. वहीं स्पिन विभाग की जिम्मेदारी ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और युवा राहुल चहर के कंधो पर रहेगी. इसका मतलब है कि अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला को मुंबई के लिए अपना पहला मैच खेलने के लिए अभी इंतज़ार करना होगा. रॉयल चैलेंडर्स बैंगलोर के खिलाफ इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट का खेलना तय है. हालांकि, तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में ऑस्ट्रेलिया के नाथन कुल्टर नाइल और न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने में से किसी एक को मौका मिल सकता है. कुल्टर नाइल को टी20 क्रिकेट का स्पेशलिस्ट गेंदबाज माना जाता है. अपने वैरिएशंस की वजह से वह काफी घातक साबित होते हैं. वहीं मिल्ने की ताकत उनकी स्पीड है.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस- क्रिस लिन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चहर, नाथन कुल्टर नाइल, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट.



Herald