Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: RCB ने राजस्थान के 3 गेंद में 3 विकेट गिराए, फिर भी नहीं बनी हैट्रिक

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आप सभी को पता हैं IPL 2021 में RCB ने एकतरफा अंदाज में राजस्थान को 10 विकेट से हरा दिया. दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान की टीम नौ विकेट पर 177 रन ही बना सकी. इस लक्ष्य को RCB ने 15 गेंद बाकी रहते आसानी से हासिल कर लिया. इस मैच मे RCB के बल्लेबाज के साथ ही गेंदबाजों ने भी मैच में जबरस्त खेल दिखाया. दोस्तों मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) और हर्षल पटेल (Harshal Patel) को 3-3 विकेट मिले.

दोस्तों इस मैच मे एक समय RCB ने लगातार तीन गेंदों पर 3 विकेट लिए लेकिन फिर भी किसी गेंदबाज की हैट्रिक नहीं हुई. ऐसा क्यों हुआ? दरअसल ये 3 विकेट दो अलग-अलग गेंदबाजों की गेंदों पर गिरे थे. दोस्तों आपको बता दे की राजस्थान की पारी का 19वां ओवर मोहम्मद सिराज ने डाला. इसकी आखिरी गेंद पर सिराज ने राहुल तेवतिया को आउट कर दिया. उनकी गेंद शॉर्ट पिच रही जिस पर तेवतिया ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की. वे डीप मिडविकेट पर लपके गए. दोस्तों तेवतिया ने 23 गेंद में चार चौकौं और दो छक्कों से 40 रन की शानदार पारी खेली।

दोस्तों आखिरी ओवर हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने किया. उन्होंने पहली ही गेंद पर क्रिस मौरिस को आउट कर दिया. ऑफ स्टंप की लाइन पर गिरी फुल टॉस गेंद को मौरिस ने रैंप शॉट लगाना चाहा लेकिन वे गेंद को अधिकतम शॉर्ट फाइन लेग तक पहुंचा सके. यहां पर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने गेंद को लपक लिया. दोस्तों अगली गेंद पर चेतन साकरिया (Chetan Sakariya) आउट हो गए. इस तरह लगातार 3 गेंद में तीन विकेट गिर गए और टीम हैट्रिक बन गई. दोस्तों साथ ही हर्षल पटेल खुद भी हैट्रिक पर आ गए. उन्होंने दो गेंदों में दो विकेट ले लिए थे. लेकिन श्रेयस गोपाल ने उनकी हैट्रिक नहीं बनने दी. उन्होंने 20वें ओवर की तीसरी गेंद को आसानी से डॉट खेल लिया. हर्षल इस टूर्नामेंट में दूसरी बार हैट्रिक बनाने से दूर रह गए.



Herald