Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: RCB के गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने शेयर कीं तस्वीर, तो शूटर दादी ने किया ये कमेंट

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की भारतीय टीम गेंदबाज युजवेंद्र चहल को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना खूब पसंद है. क्रिकेटर कभी अपनी Photos तो कभी फनी Video अकसर फैन्स के बीच शेयर करते हैं. जिन्हे फ़ैंस भी बहुत पसंद करते हैं। दोस्तो हाल ही में युजवेंद्र चहल ने IPL में RCB के लिए अपना 100वां मैच खेला. अब उन्होंने टीम की जर्सी में अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं. जिन्हे आप इस पोस्ट मे देख सकते है।युजवेंद्र चहल की तस्वीरों पर शूटर दादी के नाम से मशहूर दादी चंद्रो तोमर ने भी रिएक्शन दिया है.

दोस्तो आपको बता दे की युजवेंद्र चहल की इन तस्वीरों को देख कहा जा सकता है कि Royal Challengers Bangalore के लिए खेलते हुए कई साल बीत गए, लेकिन उनका अंदाज अभी भी वही है. दोस्तो युजवेंद्र चहल ने मैदान में अपनी परफॉर्मेंस की झलकियां तस्वीरों के जरिए फैन्स को दिखाई हैं. युजवेंद्र चहल की इस फोटो पर शूटर दादी ने लिखा: 'चीता.' शूटर दादी ने इस तरह युजवेंद्र चहल की तस्वीरों पर रिएक्शन दिया है.

आपकोे बता दे की युजवेंद्र चहल की इन तस्वीरों को कुछ ही घंटों में तीन लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इससे उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. चहल ने IPL में अभी तक 121 विकेट अपने नाम किए हैं. दोस्तो आपको बता दे की उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25 रन देकर चार विकेट है. पिछले सीजन में चहल ने 15 मैचों में 21 विकेट हासिल किए थे, जबकि 2015 के आईपीएल में उन्होंने सर्वाधिक 23 विकेट अपने नाम किए थे.



Herald