Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: कोहली और पंत में होगी आज होगी टक्कर, RCB को लगाना होगा जोर

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तो आपको बता दे की IPL के 14वें सीजन के 22वें मैच में आज अहमदाबाद में RCB का सामना DC से होगा. पिछले मैच की हार को भुलाकर विराट कोहली ( Virat kohli) की RCB बराबरी के मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की RCB को पिछले मैच में CSK ने 69 रनों से हराया. दूसरी ओर दिल्ली ने रविवार की रात SRH को सुपर ओवर में मात दी. दोनों टीमें अब तक 5 मैचों में 4-4 मैच जीत चुकी हैं. अंक तालिका में दिल्ली बेहतर नेट रन रेट के साथ दूसरे, जबकि बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है. IPL रिकॉर्ड की बात करें, तो RCB और DC के बीच अब तक (2008-2020) 25 मुकाबले हुए हैं. RCB ने 14, जबकि दिल्ली ने 10 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. पिछले 5 मैचों में दिल्ली का पलड़ा भारी रहा. उसने बेंगलुरु को लगातार 4 बार मात दी.

दोस्तों आपको बता दे की DC के खिलाफ RCB को बीच के ओवरों में अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा. RCB के लिए फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) और विराट कोहली (Virat kohli) ने शानदार शुरुआत दी है. मध्यक्रम से हालांकि दोनों को सहयोग नहीं मिल सका. ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स और वॉशिंगटन सुंदर को दिल्ली के मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा. ऑस्ट्रेलिया के महंगे खिलाड़ी मैक्सवेल ने अपनी कीमत को सही साबित करते हुए कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है.



Herald