Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: विराट कोहली की बात नहीं मान रहा हैं RCB का यह गेंदबाज, जानें क्या है पूरा मामला

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की अहमदाबाद में इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में हराकर भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा जो पहले ही क्वॉलिफाइ कर चुका है। दोस्तों भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ( Virat kohli) न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल की तैयारियों के लिए IPL में नेट अभ्यास के दौरान अपनी तरफ से हर संभव प्रयास कर रहे हैं. लेकिन कोहली के मौजूदा साथी और कीवी टीम के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन उनके झांसे में नहीं आ रहे हैं.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की RCB टीम के ऑलराउंडर डैन क्रिश्चियन ने खुलासा कि जेमिसन अपने साथ दो ड्यूक गेंदें भी लेकर आए हैं. दोस्तों साउथेम्पटन में 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ड्यूक गेंदों का ही उपयोग किया जाएगा. जेमिसन पहली बार IPL में खेल रहे हैं और RCB ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में खरीदा था.

दोस्तों RCB के कप्तान कोहली जब भी जेमिसन से नेट अभ्यास के दौरान ड्यूक गेंदों से गेंदबाजी करने के लिए कहते हैं, तो कीवी गेंदबाज उनके झांसे में नहीं आता है. दोस्तों आपको बता दे की विराट कोहली (VIrat kohli) पूछने पर जेमी ने कहा, ‘हां, मेरे पास यहां भी दो ड्यूक गेंदे हैं. मेरे पास वहां जाने से पहले ऐसी गेंदों से गेंदबाजी करने का अनुभव होगा.’ इस पर विराट ने कहा, ‘अच्छा तो क्या तुम मुझे नेट्स पर उन गेंदों से गेंदबाजी करना चाहते हो. मुझे उनका सामना करने में खुशी होगी. क्रिश्चियन ने द ग्रेड क्रिकेटर्स यूट्यूब चैनल से कहा, ‘इस पर जैमी ने कुछ इस तरह से कहा, ‘आपको गेंदबाजी करने का मतलब ही पैदा नहीं होता.’ वह (कोहली) ड्यूक गेंदों से उसकी गेंदबाजी को परखना चाहते थे.



Herald