Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 : मैक्सवेल ने RCB को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL 2021 अभी तक RCB और ग्लेन मैक्सवेल ( Glenn Maxwell) के लिए काफी अच्छा रहा है। पिछले सीजन में एक भी छक्का नहीं लगाने वाले ग्लेन मैक्सवेल पहले 2 मैचों में कुल 5 छक्के लगा चुके हैं। पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेले मैक्सवेल इस साल RCB के लिए खेल रहे हैं। विराट कोहली ( Virat kohli) की कप्तानी में खेलकर मैक्सवेल काफी खुश हैं। उन्हें SRH के खिलाफ ताबड़तोड़ 59 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैक्सवेल ने बताया है कि कैसे RCB उनके लिए अभी तक सबसे अलग फ्रेंचाइजी टीम साबित हुई है। उन्होंने बताया कि एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) की मौजूदगी से उन्हें खुलकर खेलने का मौका मिल रहा है।

आपको बता दे की मैन ऑफ द मैच चुने गए ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने कहा, 'यह बेहतरीन शुरुआत है, यह मेरे लिए नई फ्रेंचाइजी टीम है और इन्होंने मुझे एक खास रोल दिया है। इस तरह की शुरुआत करना बहुत अच्छा लग रहा है। आपके पीछे अगर अच्छे बल्लेबाज होते हैं, तो यह काफी अच्छा रहता है। आपके बाद एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) बल्लेबाजी के लिए आते हैं, ऐसे में आपको बल्लेबाजी करने की आजादी मिल जाती है और यह वैसा ही रोल है, जैसा कि मेरा ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australian team) में होता है। सपोर्ट स्टाफ भी मुझे बैक कर रहा है। अपना अनुभव इस्तेमाल करने की बात है। विकेट पर सेट होना और फिर रन बनाना। RCB में इन खिलाड़ियों के होने से मुझे मदद मिल रही है।

आपको बता दे की बाकी फ्रेंचाइजी टीमों से RCB किस तरह अलग है, इस पर उन्होंने आगे कहा 'बाकी फ्रेंचाइजी टीम में मुझसे उम्मीद की जाती थी कि मैं जाते ही बड़े छक्के लगाए जिसमें मैं बहुत अच्छा नहीं हूं। मुझे लगता है कुछ कल्चर बदलने की बात भी है। मुझे लगता है कि यह मेरी चौथी फ्रेंचाइजी टीम है, इसका मेरे ऊपर कुछ दबाव भी था। तो यह मेरे लिए काफी अच्छा है कि मैंने शुरुआत अच्छी की है। मैं गेंदबाजी में अपने मौके के इंतजार में हूं। वॉशिंगटन सुंदर सुपरस्टार हैं हमारे लिए। जितना मैं गेंदबाजी नहीं करूंगा, उतना मुझे लगता है कि मैं बल्लेबाजी में योगदान दे सकूंगा और मैं उतना ही खुश रहूंगा।



Herald