Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने RR को हराया, 4 रन से जीता मैच

स्पोर्ट्स डेस्क | आपको बता दे की IPL के 14वें सीजन का चौथा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals) के बीच खेला गया। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस मैच में राजस्थान की टीम के कप्तान संजू सैमसन(Sanju Samson) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने केएल राहुल और दीपक हुड्डा के अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 221 रन बड़ा स्कोर दे दिया। दोस्तो जवाब में राजस्थान की टीम 7 विकेट पर 217 रन ही बना पाई। कप्तान सैमसन ने 119 रन की जबरदस्त पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

आपकी जानकारी के लिए बता दी की टीम के लिए पारी की शुरुआत करने मनन वोहरा के साथ बेन स्टोक्स आए। मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोक्स बिना खाता खोले वापस लौट गए। मनन को 12 रन के स्कोर पर अर्शदीप ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लेकर आउट किया। जोस बटलर को 25 रन के स्कोर पर झाय रिचर्ड्सन ने बोल्ड कर टीम को तीसरी सफलता दिलाई। पहले मैच में कप्तानी करने उतरे सैमसन ने 33 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया।

दोस्तों राजस्थान की टीम को शिवम दुबे के रूप में चौथा झटका लगा। आपको बता दे की 15 गेंद पर 23 रन बनाकर अर्शदीप की गेंद पर वह दीपक हुड्डा को कैच दे बैठे। आतिशी शॉट लगाते हुए 11 गेंद पर 25 रन बनाकर खेल रहे रियान पराग को शमी ने विकेट के पीछे कैच करवाया।



Herald