Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 RR vs DC: सैमसन को नहीं थी जीत की उम्मीद, लेकिन...

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL 2021 के सातवें मुकाबले में RR ने DC के मुंह से जीत छीन ली. राजस्थान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फेसला किया जिसके बाद दिल्ली ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 147 रन बनाए थे. इस छोटे स्कोर का पीछे करने उतरी राजस्थान टीम ने एक समय राजस्थान ने सिर्फ 42 रनों पर अपने पांच अहम विकेट खो दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उसने 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा कर लिया.

दोस्तों मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने बताया कि जब उनकी टीम ने 10वें ओवर में महज़ 42 रनों पर 5 विकेट गवां दिए थे, तो उन्होंने जीत की उम्मीद छोड़ दी थी. हालांकि, डेविड मिलर और क्रिस मॉरिस ने विस्फोटक पारियां खेलकर अपनी टीम को हारी हुई बाज़ी जिता दी. जानकारी के लिएबता दे की मैच के बाद RR के कप्तान ने कहा, "हां, उस समय लग रहा था कि हम हार जाएंगे. लेकिन जीत की भी उम्मीद थी. क्योंकि हमारे पास डेविड मिलर और क्रिस मॉरिस थे.

उन्होंने कहा सच कहूं तो मुझे लग रहा था कि यहां से जीतना मुश्किल है, लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया. यह सब परिस्थितियों को समझने पर था. शुरुआत में गेंद रुक कर आ रही थी, जिस वजह से हमने हार्ड लेथ के साथ गति में बदलाव किया जो हमारे काम आया । दोस्तों राजस्थान की इस जीत के हीरो रहे क्रिस मॉरिस और डेविड मिलर. मिलर ने पहले 43 गेंदो में 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उन्होंने सात चौके और दो छक्के जड़े. वहीं मॉरिस ने अंत में 18 गेंदो में चार छक्कों की बदौलत नाबाद 36 रन बनाए.



Herald