Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: चेन्नई ने SRH को हराया, CSK 7 साल बाद जीते लगातार 5 मुकाबले

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की CSK ने अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए IPL के 14वें सीजन के 23वें मुकाबले में SRH को 7 विकेट से हरा दिया।इसी के साथ MS धोनी की अगुवाई वाली CSK पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. CSK की ये इस सीजन 5वीं जीत है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की चेन्नई के 10 अंक हो गये हैं. CSK ने इस सीजन 6 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 1 में हार मिली है. जबकि 5 में उसने जीत दर्ज की है. दोस्तों SRH की 6 मैचों में यह 5वीं हार है और टीम 2 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस मुकाबले में SRH ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 171 रन बनाए. जिसे CSK की टीम ने 18.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस मुकाबले में चेन्नई ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. साल 2014 के बाद पहली बार CSK ने लगातार 5 मुकाबले जीते हैं.



Herald