Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: SRH के खिलाफ एक बदलाव के साथ उतर सकती है मुंबई, इस खिलाडी को मिल सकता हैं मौका

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL 2021 के नौवें मुकबाले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से चेन्नई में होगा। मुंबई की टीम ने पिछले मैच में KKR को 10 रनों से हराया था। इसके बाद भी टीम अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी। बल्लेबाजी की बात करें तो सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को छोड़कर कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। टीम 152 रनों पर ऑलआउट हो गई थी।

आपको बता दे की प्लेइंग XI की बात करें तो मुंबई की टीम हैदराबाद के खिलाफ मैच में एक बदलाव के साथ उतर सकती है। मार्को जेनसन की जगह नाथन कूल्टर नाइल को जगह मिल सकती है। दोस्तो जनकारी के लिए बता दे की पिछले मैच में क्रिस लिन की जगह क्विंटन डीकॉक को मौका मिला था। वह उस मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। ऐसे में टीम को कप्तान रोहित शर्मा और उनसे अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी।

क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, मार्को जेनसन/नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।



Herald