Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: रोहित शर्मा पर ट्वीट करना Swiggy को पड़ा भारी, जाने क्या है मामला!

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL का 14वां सीजन जोर पकड़ने लगा है. इस समय RCB पॉइंट टेबल में शीर्ष पर है, जबकि रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) दूसरे नंबर है. मुंबई ने कोलकाता को 10 रन से हराकर IPL के इस सीजन की पहली जीत दर्ज की.

लेकिन दोस्तों इस मैच से पहले ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप Swiggy फैंस के निशाने पर आ गया. दरअसल दोस्तों स्विगी ने मैच शुरू होने से पहले मुंबई के कप्‍तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) को लेकर कमेंट किया, जो उसे भारी पड़ा और अब सोशल मीडिया पर BoycottSwiggy जमकर ट्रेंड हो रहा है. जानकारी के लिए बता दे की मैच से पहले एक यूजर ने रोहित की एक एडिट तस्‍वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें रोहित वडा पाव को लपकते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्‍वीर को रीट्वीट करते हुए स्विगी ने कमेंट किया.

इस पर स्विगी ने कहा कि नफरत करने वाले कहेंगे कि यह फोटोशॉप है. वह शायद फैंस के चेहरे पर मुस्‍कान लाना चाहता था, लेकिन उसका यह दांव उलटा पड़ गया. जिसके बाद फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. जिसके बाद स्विगी को अपना यह ट्वीट डिलीट तक करना पड़ा. आपको बता दे की फैंस इस ट्वीट से इतने नाराज थे कि उन्‍होंने स्‍क्रीनशॉट शेयर करना शुरू कर दिया. कुछ फैंस ने तो अपने मोबाइल फोन से इस एप को अनइनस्‍टॉल करने का स्‍क्रीन शॉट भी शेयर किया.



Herald