

आपको बता दे की IPL 2021 के दूसरे मुकाबले में DC के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar dhawan) और पृथ्वी शॉ दोनों छा गए. जानकारी के लिए बता दे की मैन ऑफ द मैच धवन ने 54 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली जबकि पृथ्वी शॉ ने सिर्फ 38 गेंदों पर 72 रन बनाए. क्रीज पर दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट लिए सिर्फ 81 गेंदों में 138 रनों की साझेदारी की. इन शानदार पारियों की बदौलत DC ने चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से 7 विकेट से मात दी. जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों ने मैदान पर और ड्रेसिंग रूम दोनों जगह जमकर जश्न मनाया. इस दौरान धवन और शॉ ने मिलकर ठुमके भी लगाए.

आपको बता दे की मैच के बाद शिखर धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक VIDEO ट्वीट किया, जिसमें वह शॉ के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके वीडियो के बैकग्राउंड में 'बेटे, तूने मौज कर दी' गाना बज रहा है. इस पोस्ट के कैप्शन में धवन ने लिखा, 'बेटा शेर हो तुम, मौज कर दी.' VIDEO में धवन पहले शॉ की गाल खींचते हुए नजर आ रहे हैं और फिर उन्हें गोद में उठाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं. इससे पहले मैच खत्म होने के बाद धवन ने जब शॉ का इंटरव्यू लिया तो दोनों खिलाड़ियों ने मैदान पर डांस किया

शिखर धवन ने मैच के बाद कहा, 'मैंने अपनी बल्लेबाजी का भरपूर लुत्फ उठाया, उन्होंने आगे कहा मुझे बहुत मजा आया जिस तरह गेंद को मैं खेल रहा था. पृथ्वी भी आज शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, उनकी यह फॉर्म विजय हजारे से जारी है. हमें मैच में एक अच्छी शुरुआत की दरकार थी क्योंकि सामने एक बड़ा लक्ष्य था. मैं शरीर के करीब वाली गेंद ज्यादा खेल रहा था. पृथ्वी को खेलते देखना अच्छा लगा क्योंकि पिछला आईपीएल उनके लिए खास नहीं रहा था.
Herald