Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: वॉर्नर का विकेट लिया और मैदान पर अजीब अंदाज में डांस करने लगा गेंदबाज, देखें Video

स्पोर्ट्स डेस्क. दोस्तों आपको बता दे की लगातार तीन मैच हारने के बाद हैदराबाद ने एकतरफा अंदाज में IPL-2021 के 14वें मैच में बुधवार को पंजाब किंग्स को 9 विकेट से मात दी. दोस्तों इस एकतरफा मुकाबले मे पंजाब की टीम केवल एक ही विकेट ले पाई जो हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का रहा. आपको बता दे की वॉर्नर ने 37 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 37 ही रन बनाए जिन्हें फैबियन एलन ने मयंक अग्रवाल ( Mayank Agarwal) के हाथों कैच कराया. दोस्तों इसके बाद फैबियन अलग ही अंदाज में सिर को झुकाकर डांस करते नजर आए.

दोस्तो आपको बता दे की चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब टीम को हैदराबाद ने 19.4 ओवर में 120 रन पर ढेर कर दिया. इसके जवाब में हैदराबाद ने जॉनी बेयरस्टो ( Johnny Bairstow) के बेहतरीन अर्धशतक पारी खेली।जॉनी बेयरस्टो 63* रनों की बदौलत 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में केन विलियमसन ने भी 16 रन की नाबाद पारी खेली. बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 56 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के लगाए. मैच में पंजाब टीम से खेल रहे वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर फैबियन ने जैसे ही वॉर्नर का विकेट लिया, वह मैदान पर डांस करने लगे. उनका यह डांस वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दोस्तों पारी के 11वें ओवर की पहली ही गेंद , जो ओवर द विकेट थी, पर वॉर्नर ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन टाइमिंग थोड़ी सी गड़बड़ हो गई और डीप मिड-विकेट पर मयंक अग्रवाल ने लपक लिया. जिन्हे आप इस वीडियो मे देख सकतेहै। दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की हैदराबाद ने 4 मैचों में अपनी पहली जीत दर्ज की और वह फिलहाल अंकतालिका में 5वें नंबर पर है. वहीं, केएल राहुल की कप्तान वाली टीम पंजाब किंग्स को 4 मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी और नेट रनरेट के आधार पर वह 2 अंकों के साथ ही सबसे नीचे 8वें नंबर पर है.



Herald