Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: क्या दिल्ली कैपिटल्स के प्लेइंग XI में मिलेगी स्मिथ को जगह? हेड कोच रिकी पोंटिंग ने दिया जवाब

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल को होना है और दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच 10 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलना है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस साल स्टीव स्मिथ को 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्मिथ इससे पहले राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी टीम ने रिलीज कर दिया था। स्मिथ को लेकर हेड कोच रिकी पोंटिंग ने खुलकर बात की और बताया कि उनका इस सीजन में टीम कैसे इस्तेमाल कर सकती है। पोंटिंग ने साथ ही बताया कि वह बैटिंग ऑर्डर में किस नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।

पोटिंग ने कहा, 'मुझे सच में नहीं पता कि वह हमें इतने सस्ते में कैसे मिल गया। मुझे लगता है कि यह फैक्ट कि उसे उस फ्रेंचाइजी टीम ने रिलीज कर दिया, जिसके साथ वह लंबे समय तक जुड़ा रहा, उससे उसकी रनों की भूख और बढ़ गई होगी। मैंने हाल में उससे बात की थी और वह आईपीएल में इस साल शानदार प्रदर्शन करने के लिए बेताब है।' पोंटिंग ने कहा कि अगले साल मेगा ऑक्शन होना है और उसको देखते हुए स्मिथ अपना रेट बढ़ाने के लिए जबर्दस्त प्रदर्शन जरूर करना चाहेगा।

पोंटिंग ने कहा, 'एक बात और है कि अगले साल मेगा ऑक्शन होना है, तो अगर उसके लिए यह आईपीएल अच्छा रहता है, तो उसकी मार्केट वैल्यू बढ़ जाएगी। तो मुझे लगता है कि वह इस साल शानदार प्रदर्शन करेगा।' मार्कस स्टॉयनिस, शिमरोन हेटमायर, कगीसो रबाडा और एनरिच नोर्ट्जे जैसे विदेशी क्रिकेटरों के रहते हुए स्मिथ के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होगा। श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में पोंटिंग को लगता है कि वह मिडिल ऑर्डर में कुछ बदलाव करते रहेंगे। उन्होंने कहा, 'अगर मौका मिलता है, तो मुझे लगता है कि स्मिथ टॉप-3 में कहीं खेलेगा। मुझे उम्मीद है कि हमारे लिए वह इस साल बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। टीम में उसका रहना काफी अच्छा है। अगर वह नहीं भी खेलता है, तो उसकी मौजूदगी से टीम को फायदा होगा।'



Herald