Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: केएल राहुल की टक्कर संजू सैमसन के साथ, दोनों की टीमों की संभावित प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL 2021 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का सामना पंजाब किंग्स के साथ होगा। जानकारी के लिए बता दे की राजस्थान रॉयल्स और पंजाब दोनों ही टीमों का ये पहला मुकाबला है और जाहिर है ये टीमें जीत के साथ अपनी शुरुआत जरूर करना चाहेंगे। राजस्थान टीम की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के हाथों में होगी, लेकिन उनके पास कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है और इसका फायदा पंजाब की टीम जरूर उठाना चाहेगी। हालांकि संजू सैमसन(Sanju Samson) की क्रिकेट की समझ काफी अच्छी है, लेकिन केएल राहुल (KL Rahul) के पास उनसे ज्यादा तर्जुबा है और इसका फर्क तो पड़ेगा।

आप सभी को पता हैं अपने पहले ही मैच में दोनों टीमें अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने की कोशिश करेंगे जिससे कि उन्हें जीत मिले। पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की बात करें तो एक बार फिर से टीम के ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए खुद कप्तान नजर आएंगे और उनका साथ मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) देंगे। दोस्तो आप सभी को पता हैं पिछली बार क्रिस गेल को पंजाब ने शुरुआत मैचों में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा था और इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा था। बाद के मैचों में गेल टीम की प्लेइंग इलेवन में आए और टीम को जीत मिलने लगी तो शायद इस बार पंजाब ऐसी गलती शायद ही करे। ऐसी हालत में क्रिस गेल (Chris Gayle) तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं।

राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन-

जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, संजू सैमसन (कप्तान), रेयान पराग, शिवम दूबे, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, लियाम लिविंगस्टोन, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनदाकट, कार्तिक त्यागी।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-

केएल राहुल (कप्तान व विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल/डेविड मलान, प्रभसिमरन सिंह, निकोलस पूरन, शाहरुख खान, दीपक हुडा, झाय रिचर्डसन, रिली मारादीथ, मो. शमी, रवि बिश्नोई।



Herald