Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: आज ऐसी हो सकता है बेंगलोर और चेन्नई की प्लेइंग XI

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL 2021 में आज शाम 3:30 बजे CSK का मुकाबला RCB से होना है। दोनों ही टीमें अभी तक शानदार फॉर्म में नजर आई हैं। RCB ने अपने पहले 4 मैचों में जीत दर्ज की है, तो वहीं CSK ने पहला मैच गंवाने के बाद जीत की हैट्रिक लगाई है। प्वॉइंट टेबल की बात करें तो आरसीबी टॉप पर है, जबकि CSK दूसरे पायदान पर है। MS धोनी की सीएसके और विराट कोहली की RCB के बीच मैच का फैन्स को भी बेसब्री से इंतजार है।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की दोनों टीमों के बीच कुल 26 मैच खेले गए हैं, जिसमें से CSK ने 16 और RCB ने 9 मैच जीते हैं। RCB इस सीजन की इकलौती ऐसी टीम है, जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। CSK अगर RCB का विजयरथ रोकने में कामयाब होता है, तो वह प्वॉइंट टेबल में भी टॉप पर पहुंच जाएगा।

सीएसकेः ऋतुराज गायकवाड़, फैफ डु प्लेसी, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सैम करन, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी।

आरसीबीः देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वॉशिंगटन सुंदर, काइल जेमीसन, केन रिचर्ड्सन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।



Herald