Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: हरभजन सिंह को मिला सिर्फ एक ओवर, ट्विटर पर फैंस ने दिए ये मजेदार रिएक्शंस

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की कल SRH और KKR के बीच IPL के 14वें का तीसरा मैच खेला गया। इस मैच में KKR की टीम ने हरभजन सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है लेकिन उन्हें सिर्फ 1 ओवर की ही गेंदबाजी मिली. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को सिर्फ 1 ओवर की गेंदबाजी मिलने से फैंस हैरान हैं. फैन्स के मन में ये सवाल है कि आखिरी KKR के कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) के दिमाग में क्या चल रहा था, जो उन्होंने हरभजन सिंह को एक से ज्यादा ओवर ही नहीं दिया.

आपको बता दे की सोशल मीडिया पर फैंस ने हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) को लेकर मजेदार रिएक्शंस दिए हैं. हरभजन सिंह करीब 2 साल के बाद क्रिकेट के मैदान में दिखे, लेकिन उनकी गेंदबाजी का अंदाज नहीं बदला था.हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से पहला ओवर डाला. हरभजन सिंह ने एक ओवर में 8 रन दिए. पहली दो गेंदों पर हरभजन सिंह ने ऋद्धिमान साहा को कोई रन बनाने का मौका नहीं दिया. तीसरी गेंद पर साहा एक रन लेने में कामयाब हुए. लेकिन चौथी गेंद पर हरभजन सिंह ने अपनी स्पिन से डेविड वॉर्नर को चकमा दे दिया.


आपको बता दे की डेविन वॉर्नर (Devin Warner) को गेंद समझ नहीं आई और गेंद उनके बल्ले से लगकर प्वाइंट की तरफ उछल गई, लेकिन पैट कमिंस कैच नहीं लपक सके. इस ओवर की पांचवें गेंद पर साहा कोई रन नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने छठी गेंद को एक्स्ट्रा कवर बाउंड्री के ऊपर से छह रन के लिए बाहर भेजा. इसके बाद कोलकाता के कप्तान मोर्गन ने हरभजन को गेंदबाजी नहीं दी. हरभजन सिंह को इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम ने दो करोड़ रूपये के बेस प्राइस में खरीदा था.


Herald