Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021:बतौर कप्तान पहले ही मैच में संजू सैमसन ने बनाया अनोखा रेकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की कल खेले गए पंजाब के खिलाफ संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के कप्तान के रूप में बल्ले से शानदार डेब्यू किया। उन्होंने इस मैच में सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 119 रन की पारी खेली। लेकिन संजू अपनी इस दमदार पारी से वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। जानकारी के लिए बता दे की 54 बॉल पर बनाई सेंचुरी की मदद से सैमसन आईपीएल के इतिहास में बतौर कप्तान अपने पहले ही मैच में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। आईपीएल में संजू का तीसरा शतक था। भारत की ओर से IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह विराट कोहली, जिनके नाम पांच सेंचुरी हैं, के बाद दूसरे पायदान पर हैं। आपको बता दे की सैमसन की पारी कप्तान के रूप में किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी के स्कोर से ज्यादा है। इससे पहले किसी खिलाड़ी का कप्तान के रूप में डेब्यू करते हुए सर्वाधिक स्कोर 93 रन था जो श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 2018 में KKR के खिलाफ बनाया था।

इस मैच में राजस्थान टीम को पंजाब के हाथों 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान टीम ने टॉस जीतकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर कप्तान KL राहुल के 91 और दीपक हूडा के ताबड़तोड़ 64 रन की मदद से 6 विकेट पर 221 रन बनाए। सैमसन की सेंचुरी के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक उनका साथ नहीं दे पाया। आखिरी गेंद पर राजस्थान को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे लेकिन सैमसन बाउंड्री पर कैच हो गए।

दोस्तों आपको बता दे की मैच के बाद सैमसन ने कहा, 'मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुकाबला काफी करीबी रहा। हम काफी करीब पहुंचे लेकिन बदकिस्मती से पार नहीं जा पाए...। मुझे लगता है कि मैंने शॉट अच्छा मारा था, टाइमिंग भी अच्छी थी लेकिन बाउंड्री पर कैच हो गया। यह बस खेल का हिस्सा है।'



Herald