

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL 14वे सीजन में ईशान किशन अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं. जिसके कारण गुरुवार को खेले गए RR के खिलाफ खेले गए मैच से पहले ईशान को MI प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया था. जिनकी जगह विदेशी क्रिकेटर नाथन कूल्टर नाइल को शामिल किया गया. इसके अलावा MI ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. फैंस ने ट्विटर पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit sharma) पर इसका गुस्सा निकाला.

दोस्तों आपको बता दे की ईशान किशन (Ishaan Kishan) अब तक 5 में से 14.16 के औसत से 73 रन ही बना पाए हैं. किशन का सबसे ज्यादा स्कोर 28 रन रहा. ईशान ने पिछली बार IPL में मुंबई को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. आईपीएल 2020 में ईशान ने 516 रन बनाए थे जिनमें 30 छक्के शामिल थे.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की MI ने हालांकि दिल्ली के फिरोज़ शाह कोटला मैदान में खेले गए आईपीएल 2021 के इस मुकाबले में RR को 7 विकेट से हराया. मुंबई की इस सीज़न में यह तीसरी जीत रही. इस जीत के साथ ही वो प्वाइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंची. राजस्थान रॉयल्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 171 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 18.3 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया.
Herald