Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 से पहले डेविड मिलर ने पाकिस्तानी बॉलर्स की गेंदों पर जड़ा तूफानी अर्धशतक

IPL 2021 का आगाज 9 अप्रेल से होने जा रहा है। सभी टीमें प्रैक्टिस में जुटी हुई हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। रविवार को इस सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 17 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 341 रन बनाए। डेविड मिलर ने भी बेहतरीन बैटिंग करते हुए तूफानी अर्धशतक लगाया। बता दें कि डेविड मिलर को किलर मिलर के नाम से भी जाना जाता है। IPL 2021 में डेविड मिलर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलेंगे। ऐसे में डेविड मिलर के फॉर्म में रहने से राजस्थान रॉयल्स को IPL 2021 में फायदा मिल सकता है।

डेविड मिलर ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की गेंदों पर शानदार शॉट्स लगाते हुए मात्र 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इस दौरान मिलर ने तीन चौके और तीन सिक्स लगाए। मिलर की बेहतरीन बैटिंग से राजस्‍थान रॉयल्‍स के फैंस भी बहुत खुश हैं। बता दें कि IPL 2021 में डेविड मिलर राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे। मिलर की फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि वे आईपीएल में अपनी शानदार बैटिंग से राजस्थान रॉयल्स को बढ़त मिल सकती है।

रासी वान डर हुसैन के आउट होने के बाद मिलर 42वें ओवर में क्रिज पर बैटिंग करने आए। बता दें कि रासी वान डर ने भी 37 गेंदों पर 60 बनाए। वहीं रासी के बाद डेविड मिलर क्रिज पर छाए रहे। उन्होंने पाकिस्तानी बॉलर्स की गेंदों पर मैदान के चारों कोनों में शॉट लगाए। मिलर करीब 44 मिनट तक खेले और इस दौरान उन्होंने अपने वनडे कॅरियर का 16वां अर्धशतक लगाया। वहीं पाकिस्‍तान के खिलाफ डेविड मिलर का यह पांचवां वनडे अर्धशतक है।



Herald