

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL 2021 में SRH की शुरुआत अभी तक खराब रही है. टीम ने अपने पहले दोनों मैच गंवा दिए हैं. टीम के मिडिल ऑर्डर ने सबसे ज्यादा निराश किया और इसमें भी टीम के प्रमुख बल्लेबाज मनीष पांडे (Manish Pandey) सबसे ज्यादा निशाने पर आए हैं, जिनकी दोनों मैचों में धीमी पारी टीम पर भारी पड़ी. धीमी परियों को देखते हुए पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजय जडेजा ने दावा किया है कि आने वाले मैचों में मनीष को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल है.

दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की बुधवार को RCB के खिलाफ दूसरे मैच में हैदराबाद को आखिरी 4 ओवरों में 35 रनों की जरूरत थी और हाथ में 3 विकेट बचे हुए थे, लेकिन 17वें ओवर में ही 3 विकेट गिर गए. आखिरकार टीम 9 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी. इस पारी हैदराबाद के लिए सिर्फ कप्तान डेविड वॉर्नर ही 37 गेंदों में 54 रनों की अच्छी पारी खेल सके. मनीष पांडे ने भी 38 रन बनाए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 39 गेंदें ली.

KKR के खिलाफ पहले मैच की तरह क्रीज पर सेट होने के बाद एक बार फिर मनीष आखिर में रनों की रफ्तार नहीं बढ़ा सके और टीम को इसका बड़ा नुकसान हुआ. दोस्तो मनीष की इन पारियों को देखते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा (Ajay Jadeja) ने आशंका जताई है कि आने वाले मैचों में उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाएगी. क्रिकबज से बात करते हुए जडेजा ने कहा, हम केन विलियमसन की बात कर रहे थे. कम स्कोर वाले मैचों में वह बेहद कीमती साबित होते हैं. अब वो ऐसे मजबूत खिलाड़ियों को चुनेंगे, जो एक बार सेटल होने के बाद मैच खत्म कर सकें. मुझे इस बात में बिल्कुल भी संदेह नहीं है कि मनीष पांडे अब आगे से प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल पाएंगे. आप इस टीम में कुछ बदलाव देखेंगे, जो कि स्वाभाविक भी है.
Herald