

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की मुंबई इंडियंस (MI) के लिए IPL के 14वें सीजन का 13वां मैच मे हार का सामना करना पड़ा। मुंबई टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से मैच गंवाया और उसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर जुर्माना लगाया गया है. उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ धीमी ओवर गति की दोषी पाई गई. मुंबई की यह दूसरी हार रही. उसने अब तक 4 मैच खेले हैं.

दोस्तों आपको बता दे की IPL ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने 20 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) के खिलाफ IPL 2021 मुकाबले में धीमी ओवर गति से गेंदबाजी की थी.’

बयान के अनुसार, ‘आईपीएल आचार संहित के तहत न्यूनतम ओवर गति अपराध से संबंधित यह टीम का सत्र का पहला अपराध है, इसलिए रोहित पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया. रोहित इस सीजन में धोमी ओवर गति के लिए जुर्माना भरने वाले दूसरे कप्तान हैं. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा था.
Herald