Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: कोलकाता की हार से बेहद निराश हैं किंग खान, फैन्स से मांगी माफी

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IpL के 14वें सीजन के 5वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) को 10 रनों से हार झेलने पड़ी. दोस्तों मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ एक समय कोलकाता जीत की ओर बढ़ रही थी. लेकिन आखिरी 5 ओवरों में मैच का पासा पलट गया. कोलकाता की हार के बाद टीम के सह-मालिक किंग खान यानि शाहरुख खान बेहद निराश हैं. दोस्तों आपको बता दे की टीम की हार के बाद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख ने ट्वीट कर फैंन्स से माफी मांगी है. शाहरुख ने ट्वीट किया, 'निराशाजनक प्रदर्शन. इतना ही कहूंगा... कोलकाता नाइट राइडर्स सभी फैन्स से माफी मांगता है. दोस्तों KKR के स्टार स्पिनर (Harbhajan Singh) भी अपनी टीम की हार से आहत हैं. हरभजन ने ट्वीट कर अपनी निराशा जताई. चेपॉक में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की पूरी टीम 20 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गई. मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 56 और रोहित शर्मा ने 43 रन बनाए.

KKR के लिए आंद्रे रसेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 रन देकर 5 विकेट लिए. यह कोलकाता के किसी गेंदबाज का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. आपकी जानकारी के लिए बता दे की इससे पहले सुनील नरेन ने 2012 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 19 रन देकर पांच विकेट चटकाए थे. साथ ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ किसी भी गेंदबाज का यह अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. इससे पहले आईपीएल के इसी सत्र में RCB के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने मुंबई के खिलाफ 27 रन देकर 5 विकेट लिए थे. 153 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता ने एक समय 122/3 रन बना लिए थे.

दोस्तों लेकिन 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल चाहर ने नीतीश राणा(Nitish Rana) को आउट कर मैच का रुख बदल दिया. इसके बाद 16वें ओवर में क्रुणाल पंड्या ने शाकिब अल हसन को चलता कर दिया. आखिरी ओवर में कोलकाता को जीत के लिए 15 रन बनाने थे. लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने लगातार गेंदों पर आंद्रे रसेल और पैट कमिंस को आउट कर कोलकाता की उम्मीदें खत्म कर दीं. कोलकाता की निर्धारित 20 ओवरों में 142/7 रन बना सकी. कोलकाता के लिए नीतीश राणा ने 57 और शुभमन गिल ने 33 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंकों में नहीं पहुंच पाया. मैन ऑफ द मैच राहुल चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए.



Herald