

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL 14 सीजन के 21वें मैच में KKR ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हराया । लेकिन दोस्तों इस मैच मे पंजाब के लिए अंत में क्रिस जॉर्डन ने एक छोटी सी ताबड़तोड़ पारी खेलकर उन्हें सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. हालांकि KKR के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने जैसे ही जॉर्डन को आउट किया तो उनका रिएक्शन देखने लायक था.
— Aditya Das (@lodulalit001) April 26, 2021
दोस्तों आपको बता दे की KKR के खिलाफ एक समय पहले बल्लेबाजी करते हुए ऐसा माना जा रहा था कि पंजाब की टीम 100 का स्कोर भी पार नहीं कर पाएगी. लेकिन दोस्तों अंत में क्रिस जॉर्डन ने 18 गेंदों पर 30 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर उन्हें 123 रनों तक पहुंचाया. जॉर्डन ने अपनी इस पारी में कुल 3 छक्के और एक चौका जड़ा. उन्होंने अपनी पारी के आखिरी दो छक्के प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में जड़े.
दोस्तों आपको बता दे की पंजाब की पारी का आखिरी ओवर लेकर आए प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर जॉर्डन ने लंबे छक्के लगा दिए. इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर शानदार वापसी करते हुए प्रसिद्ध ने एक शानदार गेंद पर उनकी विकेट उड़ा दी. जॉर्डन जैसे ही आउट हुए प्रसिद्ध ने उनकी ओर तीखी नजरों से देखते हुए कुछ कहा.
Herald