

दोस्तों आपको बता दे की IPL में पंजाब की टीम एक बार फिर मुश्किल में नजर आ रही है. KL राहुल की कप्तानी में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) लीग के 14वें सीजन में खेले गए अपने 4 मैचों में से 3 में हार का सामना कर चुकी है. आपकी जानकारी के लिए बता दे की UAE में पिछले साल खेले गए IPL के 13वें सीजन में भी पंजाब की टीम का शुरुआती मुकाबलों में प्रदर्शन बेहद खराब रहा इस बार भी हालात ऐसे ही हैं.

इन 4 मैचों में से मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) एक-एक मैच में ही अच्छे रन बनाये हैं. ऐसे में पंजाब की टीम को अपने धाकड़ घरेलू बल्लेबाज मनदीप सिंह की जरूरत है. मनदीप पिछले IPL में खेले थे और उन्होंने कुछ मैचों में टीम के लिए शानदार पारियां खेली थीं.

दोस्तों IPL 2020 मनदीप सिंह के लिए बेहद मुश्किलों भरा था. एक तो कोरोनावायरस के चलते ये सीजन संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था. और इसी दौरान उन्हें अपने पिता के निधन की खबर मिली. क्वारंटीन संबंधी कड़े नियमों के चलते मनदीप सिंह ने यूएई में रुकने का ही फैसला किया और टीम के साथ बने रहे. दोस्तों आपको बता दे की अब जबकि पंजाब की टीम मौजूदा सीजन में लगातार हार से बेजार हो चुकी है तो उसे टीम में कुछ बदलाव करने की भी जरूरत है. ऐसे में मनदीप सिंह की टीम में मौजूदगी उसकी समस्या को कुछ हद तक दूर कर सकती है.
Herald