Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: धोनी को हुआ अपने बुढ़ापे का एहसास, दिया ये बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले मुकाबले में MS धोनी ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा. पंजाब की शुरुआत बहुत खराब रही हैं जिसके कारण पंजाब ने टीम 20 ओवरों में सिर्फ 106 रन ही बना सकी. इस छोटा लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK ने ये मुकाबला 4.2 गेंद पहले ही 6 विकेट से जीत लिया, जिसके हीरो तेज गेंदबाज दीपक चाहर बने.

इस मैच के बाद धोनी को अपनी उम्र की याद आने लगी हैं. उन्हें अपनी ढलती उम्र का एहसास हो चला है. पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को हराने के बाद CSK के कप्तान MS धोनी ने कहा कि उन्हें लगने लगा है कि वो अब बूढ़े हो चले हैं. जी हां, पोस्ट मैच प्रजेन्टेशन में धोनी ने ऐसा खुद बयां किया है. धोनी ने पहले तो हंसते हुए कहा, “ऐसा लग रहा है जैसे बूढ़ा हो गया हूं.” फिर उन्होंने कहा कि, “ये वाकई एक लंबा सफर रहा है, जो कि साल 2008 से शुरू हुई थी. ये सफर कई पड़ावों और माहौल से होता हुआ गुजरा. भारत के अलावा साउथ अफ्रीका में खेले, दुबई में खेले. हर जगह खेलने का अपना मजा रहा. कुल मिलाकर पूरी जर्नी मजेदार रही.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की CSK के कप्तान MS धोनी का ये 200वां मैच था, इस लिए पंजाब किंग्स(Punjab Kings) पर मिली जीत का महत्व और भी बढ़ जाता है. CSK के लिए 200 मैच खेलने वाले MS धोनी पहले खिलाड़ी हैं. वहीं किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए इतने मैच खेलने वाले वो विराट कोहली के बाद दूसरे प्लेयर हैं. अब जब मुकाबला करियर के लिए इतना खास होगा तो जाहिर है उसे लेकर सवाल भी होंगे. धोनी से भी CSK के लिए उनके 200वें मैच को लेकर सवाल हुआ.



Herald