Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: डायमंड डक के शिकार हुए निकोलस पूरन

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Puran) के लिए IPL का 14वां सीजन बेहद बुरा गुजर रहा है. जी हां दोस्तों वह बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में बिना खाता खोले आउट हुए. आपको बता दे की निकोलस पूरन ( Nicholas Puran) 'डायमंड डक' का शिकार हुए. डायमंड डक उसे कहते हैं, जब कोई बल्लेबाज बिना कोई गेंद खेले आउट हो जाता है. दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की ये कैरेबियाई बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरा था. पूरन 7वें ओवर की पहली गेंद पर वह नॉन स्ट्राइक एंड पर थे. क्रिस गेल (Chris Gayle) ने हल्के हाथों से ऑफ साइड पर सिंगल के लिए शॉट खेला. पूरन इससे पहले स्ट्राइक एंड पर पहुंचते उससे पहले ही डेविड वॉर्नर ने स्टीक थ्रो कर उन्हें रन आउट कर दिया.

दोस्तों आपको बता दे की निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) IPL-14 की 4 पारियों में 3 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ मैच में उन्होंने 1 गेंद का सामना किया था. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings) के खिलाफ वह 2 बॉल खेल पाए और सनराइजर्स के खिलाफ बिना कोई गेंद खेले पवेलियन लौट गए. यानी पूरन डायमंड के अलावा 'गोल्डन' और 'सिल्वर डक' का भी शिकार हो चुके हैं.

IPL2021 मे इस तरह निकोलस पूरन पारिया रही। निकोलस पूरन '3 डक' 0 (1 गेंद) विरुद्ध RR - गोल्डन डक 0 (2 गेंदें) विरुद्ध CSK- सिल्वर डक 0 (बिना कोई गेंद खेले) विरुद्ध SRH- डायमंड डक



Herald