

आपकी जानकारी के लिए बता दे की क्रिस मॉरिस IPL के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। इतनी रकम खर्च करने के बावजूद, पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ इस सीजन के पहले मैच में मॉरिस का जलवा नहीं दिखा। ऊपर से जब क्रीज पर सेट संजू सैमसन ने स्ट्राइक नहीं दी तो मॉरिस ने मुंह बनाते हुए नाखुशी जाहिर की।

आपको बता दे की राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स कुमार संगकारा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में आखिरी गेंद पर स्ट्राइक अपने पास रखने के संजू सैमसन के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उसे जिम्मेदारी लेते देखना अच्छा लगा.

दोस्तो संगकारा ने कहा ,‘संजू को भरोसा था कि वह टीम को जीत तक ले जाएगा और वह करीब-करीब ले भी गया. आखिरी गेंद पर वह पांच या छह गज पीछे रह गया वरना वह छक्का ही होता.’ उन्होंने कहा ,‘संजू को ऐसा करते देखकर अच्छा लगा. आप एक रन से चूकने की बात कर सकते हैं, लेकिन मेरे लिए अहम बात खिलाड़ी का खुद पर भरोसा और प्रतिबद्धता है. संजू ने मैच को फिनिश करने की जिम्मेदारी ली लेकिन कुछ गज से चूक गया. अगली बार वह दस गज आगे मारकर हमें जीत दिलाएगा.
Herald