Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: इस खिलाडी के नाम सबसे ज्यादा रन, पर्पल कैप दौड़ में हर्षल पटेल ने आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2021 में अभी तक कुल छह मैच खेले जा चुके हैं। इन छह मैचों के बाद ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे KKR के बल्लेबाज नीतीश राणा बने हुए हैं। टॉप-5 में SRH के मनीष पांडे और RCB के ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की एंट्री हुई है। मैक्सवेल ने SRH के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच में 59 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच भी चुने गए। वहीं मनीष पांडे ने 38 रनों का योगदान दिया। दोस्तो आपको बता दे की IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप से और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पर्पल कैप से नवाजा जाता है।

दोस्तों आपको बता दे की गेंदबाजों की अगर बात करें, तो MI के खिलाफ पहले मैच में पांच विकेट लेने वाले हर्षल पटेल ने दूसरे मैच में SRH के दो विकेट झटके। 7 विकेट के साथ वह पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। आंद्रे रसेल इस लिस्ट में छह विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। SRH के स्पिनर राशिद खान ( Rashid Khan) की टॉप-5 में एंट्री हुई है। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ दो विकेट झटके और पहले मैच में भी उन्होंने दो विकेट लिए थे। इस तरह से चार विकेट के साथ वह इस दौड़ में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।



Herald