Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: विकेट लेने के बाद डांस करने लगे ब्रावो, रायडू की छूटी हंसी

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की MS धोनी की अगुआई वाली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (Chennai Super Kings) ने पंजाब किंग्‍स (Punjab Kings) को 6 विकेट से हराकर IPL के 14वे सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. जानकारी के लिए बता दे की पंजाब ने चेन्‍नई को 107 रन का लक्ष्‍य दिया था, जिसे आसानी से बना लिए। लेकिन इस मैच मे ड्वेन ब्रावो मैदान पर तमिल एक्‍टर थालापती विजय की तरह डांस करते हुए नजर आए. उनके डांस का Video अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की ब्रावो ने 17वें ओवर में मुरुगन अश्विन को अपनी गेंद पर फाफ डू प्‍लेसी के हाथों कैच आउट करवा दिया. ब्रावो का इस मैच में यह एकमात्र विकेट था. अश्विन को आउट करने के बाद उन्‍होंने मैदान पर डांस किया. ब्रावो ने साउथ इंडियन एक्‍टर थालापती विजय के गाने वाथी कमिंग का सिग्‍नेचर स्‍टेप किया.

दोस्तो ब्रावो डांस को देखकर अंबाती रायडू अपनी हंसी नहीं रोक पाए. ब्रावो ने पंजाब के खिलाफ 2 ओवर में 10 रन देकर एक सफलता हासिल की. वहीं दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने 13 रन देकर चार विकेट लिए. चाहर मैन ऑफ द मैच रहे. चेन्‍नई के लिए प्‍लेसी ने नाबाद 36 रन और मोइन अली (Moin Ali) ने 46 रन बनाए. इस जीत के साथ ही CSK की टीम पॉइंट टेबल में 8वें से सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. जबकि पंजाब तीसरे से सातवें स्‍थान पर पहुंच गई है.



Herald