Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: कोलकाता की हार से दुनिया दिग्गज क्रिकेटर्स दंग, जानिए किसने क्या कहा

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की IPL 2021 में मंगलवार को MI और KKR के बीच जो मैच खेला गया, यह मैच काफी रोमांचक हुआ। मैच शुरू होने से लेकर मैच खत्म होने से 5 ओवर पहले तक केकेआर टीम ऐसा लग रहा था कि बहुत आसानी से मैच अपने नाम कर लेगा, लेकिन इसके बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharna) और टीम के गेंदबाजों ने जो किया, वह किसी चमत्कार से कम नहीं था। इस मैच के हारने के बाद तमाम दिग्गज क्रिकेटरों ने हैरानी जताई है। कुछ फ़ैंस को तो यही विश्वास नहीं हो रहा कि ऐसी स्थिति में पहुंचने के बाद KKR हार कैसे सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक समय KKR को 31 गेंद पर 31 रन चाहिए थे और उनके खाते में 7 विकेट बचे थे, इसके बाद टीम 20 ओवर पूरे खेलती है, तीन विकेट बचाए भी रखती है और 10 रन से हार भी जाती है। KKR टीम के दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल जैसे फिनिशर जिस तरह से बल्लेबाजी करते दिखे, उससे KKR फैन्स जरूर निराश हुए होंगे। रसेल को इस दौरान दो बार जीवनदान भी मिला, लेकिन इन सब के बावजूद केकेआर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

दोस्तों आपको बता दे की संजय मांजरेकर का मानना है कि केकेआर को यह मैच जीतना चाहिए था, वहीं वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने इसे केकेआर की लापरवाही का नतीजा बताया है। आकाश चोपड़ा (Akash Chopra) ने इसे एकदम हैरान करने वाला रिजल्ट करार दिया, तो वहीं वेंकेटेश प्रसाद ने मुंबई इंडियंस की जीत का क्रेडिट रोहित की कप्तानी और गेंदबाजों को दिया।



Herald