Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: मुंबई इंडियंस फ़ैंस के लिए अच्छी खबर! इस स्टार ओपनर की होगी टीम में वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2021 का मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के सफर का आगाज हार के साथ हुआ है. लेकिन अब मुंबई इंडियंस की टीम को बड़ी राहत मिलती हुई दिख रही है. MI के स्टार ओपनर डी कॉक अगले मैच में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. पहले मैच मे डी कॉक नहीं खेले थे इनके अलावा मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भी जल्द ही गेंदबाजी करते हुए दिखाई देंगे.

आपको बता दे की RCB के खिलाफ मुकाबले में MI को डी कॉक के बिना ही मैदान पर उतरना पड़ा था. डी कॉक 7 अप्रैल को दक्षिण अफ्रीका से इंडिया पहुंचे हैं. IPL के नियमों के मुताबिक डी कॉक को सात दिन तक क्वारंटीन रहना होगा. अब 13 अप्रैल को डी कॉक का क्वारंटीन पीरियड खत्म हो रहा है और वह उस दिन केकेआर के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतर सकते हैं. RCB के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने गेंदबाजी नहीं की थी. मैच के बाद मालूम चला था कि हार्दिक पांड्या के कंधे में कोई समस्या है इसलिए वह RCB के खिलाफ मैच में गेंदबाजी नहीं कर पाए.

लेकिन दोस्तों मुंबई इंडियंस फ़ैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. हार्दिक पांड्या( Hardik Pandya) तेजी से अपनी चोट से उबर रहे हैं और वह जल्द ही गेंदबाजी करने के लिए उपलब्ध होंगे. बता दें कि हार्दिक पांड्या पिछले 2 साल से गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं. हार्दिक पांड्या को दो साल पहले कमर की सर्जरी से गुजरना पड़ा था. पिछले सीजन में हार्दिक पांड्या ने बतौर बल्लेबाज ही हिस्सा लिया था. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) ने हालांकि गेंदबाजी की थी.



Herald