

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का आगाज 9 अप्रैल से शुरू होनेे जा रहा है। आईपीएल के 14वें सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। इस सीजन में सभी टीमों ने धमाकेदार प्रदर्शन के लिए तैयार है। पंजाब किंग्स टीम भी पूरे जोश के साथ खेलेंगे और आईपीएल का खिताब अपने नाम रखना चाहेगी। ताजा खबरों के अनुसार, पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने संकेत दिए हैं कि केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ओपनिंग करेंगे। इसके साथ ही वसीम ने उम्मीद जताई कि उसके पास बेहतरीन खिलाड़ी है जो आईपीएल 2021 जीतने में सक्षम है। आपको बता दें कि पंजाब टीम अब तक एक भी आईपीएल खिताब जीतने में असफल रही है।
केएल राहुल और मयंक सलामी जोड़ी

पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने एक इंटरव्यू में बताया कि मयंक और राहुल की सलामी जोड़ी शानदार है। उन्होंने कहा कि क्रिस गेल के टीम में शामिल होने से पहले मयंक और केएल राहुल की हमारी सलामी जोड़ी रही। इस जोड़ी ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल तीसरे नंबर पर अच्छा खेले। तूफानी बल्लेबाज गेल ने विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की।
तीसरे नंबर पर खेलेंगे क्रिस गेल

जाफर का कहना है कि उनका शीर्ष बल्लेबाजी क्रम इस सीजन के लिए शानदार है। वह इस सलामी जोड़ी को बदलना नहीं चाहते है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले साल मयंक, केएल और गेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए खूब रन जोड़े थे। सलामी जोड़ी अच्छा प्रदर्शन करती आई है। इसलिए टीम के शीर्ष क्रम को बदलने की जरूरत नहीं लग रही है। इसके बाद ही उन्होंने संकेत दिए है कि केएल और मयंक पारी की शुरुआत करेंगे और विस्फोटक बल्लेबाज गेल तीसरे नंबर पर खेलेंगे। केएल राहुल की अगुवाई में पंजाब किंग्स अपना पहला मुकाबला 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलेंगी।
तीनों खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
राहुल, मयंक और गेल अब तक आईपीएल में शानदान प्रदर्शन करते आए है। राहुल ने 14 मैच खेलते हुए 55.83 की औसत से सबसे अधिक 670 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए थे। वहीं उनके जोड़ीदार मयंक ने 11 मैचों में 38.54 के औसत से 424 रन बनाए थे। उन्होंने पिछले सीजन में एक शतक और दो अर्धशतक भी लगाए थे। कैरेबियाई दिग्गज गेल सात मैचों में 41 की औसत से 288 रन बनाए है। इस तरह से इस बार भी आईपीएल में इन बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
Herald