Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: विराट कोहली ने आउट होने के बाद की तोड़फोड़, देखें तस्वीरें

स्पोर्ट्स डेस्क। हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने अच्छी सुरुवात दी लेकिन जेसन होल्डर ने उन्हे आउट कर दिया जिसके बाद विराट कोहली बहुत गुस्से मे नजर आए और डगआउट मे जाकर कुर्सी को अपने बल्ले से मारा । आपको बता दे की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने बेहतर शुरुआत की थी और क्रीज पर टिक भी गए थे लेकिन जेसन होल्डर की गेंद पर 33 रन बनाकर आउट होने के बाद वह निराश नजर आए। निराशा का आलम यह था कि ड्रेसिंग रूम में जाते समय उन्होंने कुर्सी को बल्ले से धक्का मारकर गिरा दिया।

जेसन होल्डर ने विराट कोहली को आउट किया था। एक शॉर्ट गेंद को पुल करते हुए विराट कोहली स्क्वेयर लेग सीमा रेखा पर विजय शंकर के हाथों कैच हो गए थे। उ समय वह 33 रन बनाकर खेल रहे थे और 29 गेंदों की यह पारी इस कैच के साथ ही समाप्त हो गई। कोहली की योजना अंत तक टिककर खेलने की थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

इसके बाद वह गुस्से में नजर आए जो कुर्सी पर निकला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है जहाँ कोहली डगआउट में रखी कुर्सी पर बल का प्रयोग करते हुए नीचे फेंक रहे हैं। जिसके बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी इस वीडियो के बाद सामने आई है। बेहतर शुरुआत के बाद कोहली आउट होने के कारण हताश और निराशा के अलावा गुस्से में भी नजर आ रहे थे।



Herald