

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की IPL 14वें संस्करण के अब तक 15 मैच खेले जा चुके हैं। IPL में बुधवार को CSK ने KKR को 18 रनों से हरा दिया। दोस्तों कोलकाता की हार के बाद टीम के खिलाड़ियों का मनोबल जरूर कम हुआ होगा। दूसरी ओर ईयान मोर्गन पर स्लो ओवर के चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है। IPL मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि IPL की आचार संहिता के तहत यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराध से संबंधित उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध है। इसे देखते हुए बतौर कप्तान मोर्गन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की बुधवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL के 14वें सीजन के 15वें मुकाबले में CSK के हाथों 18 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। दोस्तों CSK ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 220 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर KKR को 19.1 ओवरों में 202 रनों पर आलआउट कर दिया।

दोस्तो आपको बता दे की KKR को 2012 के बाद से इस मैदान पर अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। चेन्नई की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके 6 अंक हो गए हैं तथा वह तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई है। कोलकाता को 4 मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी है। टीम 2 अंक है और वह छठे नंबर पर है।
Herald