

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की KKR के खिलाफ 6 विकेट की शानदार जीत दर्ज करने के बाद RR के कप्तान संजू सैमसन ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. संजू सैमसन कहा, 'वे शानदार रहे, गेंदबाज पिछले 4-5 मैचों से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. सीनियर गेंदबाजों के साथ युवा भी अच्छा कर रहे हैं. मुझे उनकी कप्तानी करने में मजा आ रहा है.

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की मैच में 41 गेंदों में 42 रन की नाबाद पारी खेलने वाले सैमसन ने कहा, ‘मैं बल्लेबाजी के बारे में कभी बाहर से कुछ सोचकर आता नहीं हूं, मैं परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालने की कोशिश करता हूं. मैं बल्लेबाजी करना पसंद करता हूं.उन्होंने मैन ऑफ द मैच क्रिस मॉरिस (Chris Morris) की तारीफ करते कहा कि वह बड़े बल्लेबाजों के विकेट लेना चाहते थे. उन्होंने कहा, ‘हम मॉरिस की आंखों में देख सकते थे कि वह बड़े बल्लेबाजों को आउट करना चाहते थे.

दोस्तों आपको बता दे की मैच में 4 ओवरों में 23 रन देकर 4 विकेट लेने वाले मॉरिस ने कहा, ‘इस पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी, हमने दोनों टीमों को जूझते हुए देखा. दोस्तों मॉरिस कहा, ‘बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर (Joffra Archer) जैसे बड़े खिलाड़ियों के चोटिल होने से टीम को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन हमारे पास उनका विकल्प है. KKR के कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) ने हार के लिए लचर बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी ने हमें निराश किया. हम शुरुआत से पीछे थे और इस विकेट पर लगभग 40 रन कम बनाए.
Herald