Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: राजस्थान को लगा बहुत बड़ा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी पूरे सीज़न से हुए बाहर

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ जीता हुआ मैच हारने वाली राजस्थान रॉयल्स ( Rajasthan Royals) को बहुत बड़ा झटका लगा है. ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड का यह स्टार ऑलराउंडर IPL के पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं. हालांकि, अभी RR ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.


दोस्तों ब्रिटिश अखबार ‘इंडिपेंडेंट’ के अनुसार , बेन स्टोक्स बायें हाथ में फ्रैक्चर के कारण आईपीएल 2021 के पूरे सीज़न से बाहर हो गए हैं. स्टोक्स पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल का कैच पकड़ने की चक्कर में चोटिल हो गए थे. खबरों के अनुसार आपको बता दे की "मैच में इससे पहले कैच का एक मौका गंवाने के बाद स्टोक्स ने लांग ऑन से दौड़ लगाते हुए डाइव लगा कर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज का कैच पकड़ा था. इसके बाद टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते हुए उन्हें असहजता महसूस हुई.


अखबार ने आगे लिखा, "द इंडिपेंडेंट को पता चला है कि स्टोक्स एक हफ्ते बाहर रहेंगे. चोट के प्रबंधन को लेकर ईसीबी और रॉयल्स के बीच बातचीत शुरू हो चुकी है. दोस्तों गुरूवार को उनका एक्स-रे होगा जिससे उनकी चोट की गंभीरता का पता चलेगा और ईसीबी उनके ठीक होने की योजना बनायेगा.



Herald