Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: इस मिस्ट्री गर्ल का टूटा दिल, हैदराबाद की हालत देख लगीं रोने

हैदराबाद और आरसीबी के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने हैदराबाद की टीम को 6 रनों से शिकस्त दे दी। हैदराबाद की टीम इस मैच में काफी मजबूत स्थिति में थी लेकिन यह मैच कुछ ही पल में पलटा था। हैदराबाद की हार के बाद स्टैंड्स में बैठी एक खास लड़की को रोते हुए देखा गया था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 149 रन बनाए. इस दौरान उनकी टीम के 8 विकेट गिर चुके थे. बैंगलोर के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए. उनके बल्ले से 3 छक्के और 5 चौके निकले. यह बैंगलोर की टीम का इकलौता अर्धशतक है. वहीं हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2 और आलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 3 विकेट अपने नाम किए. बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने भी 33 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. 150 रनों का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 143 रन ही बना सकी और मुकाबले को 6 रनों से हार गई।

हैदराबाद की इस मिस्ट्री गर्ल का नाम काव्या मारन है. लाइव मैच के दौरान काव्या मारन कई बार टीवी स्क्रीन पर दिखाई दीं. बता दें कि काव्या SRH की CEO हैं काव्या को क्रिकेट काफी पसंद है. इसके अलावा वह अपना कामकाज भी अच्छे से संभालती हैं. वह पहली बार आईपीएल 2018 के दौरान नजर आई थीं. काव्या ने चेन्नई से एमबीए किया है और अब उनका पूरा फोकस आईपीएल पर है. काव्या मारन ने एमबीए की पढ़ाई की है ताकि वो अपने पिता कलानिधि मारन को उनके बिजनेस में मदद कर सके. काव्या मारन सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं. एसआरएच उन्हीं की टीम है. काव्या मारन कलानिधि मारन की बेटी और पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन की भतीजी हैं.



Herald