Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: शानदार प्रदर्शन के बाद पृथ्वी शॉ ने दिया ये बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की DC ने रविवार को खेले गए IPL मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस रोमाचंक मुकाबले में दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने 17 गेंदों पर 32 रनों की ठोक डाले और शिखर धवन के साथ पहले विकेट के लिए अच्छी साझेदारी निभाई। दोस्तों पृथ्वी शॉ की पारी में तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। पृथ्वी शॉ ने इस सीजन अभी तक जितना भी खेल दिखाया है। उससे अपने सभी फैंस का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड प्राची सिंह भी उनकी बैटिंग की मुरीद हो गईं हैं।

दोस्तों शॉ ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच के बाद कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के प्लेइंगXI से ड्रॉप होने के बाद वह अपनी टेक्निक को लेकर काफी चिंतित हो गए थे। इसके बाद उन्होंने इसमें कुछ बदलाव किया, जिसका फायदा उन्हें तुरंत देखने को मिला। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। 21 साल के शॉ को पिछले दिसंबर में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में विफल रहने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था।

इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से खेलते हुए उन्होंने आठ मैचों में 827 रन बनाए। फिर, शॉ ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आइपीएल 2021 के पहले मैच में 38 गेंदों में 72 रन की तूफानी पारी खेली।



Herald