Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021 के पहले ही मैच में चेतन सकारिया किया कमाल, पिता ड्राइवर तो भाई ने इसी साल की थी खुदकुशी

स्पोर्ट्स डेस्क। एक 23 साल का क्रिकेटर इस साल की शुरुआत में सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने सपने को सच करने के लिए सौराष्ट्र के लिए जी-जान लगा रहा था. तभी उस लड़के के छोटे भाई ने घर पर सुसाइड कर लिया. लेकिन उस लड़के को इस बारे में नहीं बताया गया. वो जब भी मैच के बाद घर पर फोन करता. तो कभी घर वाले कहते कि राहुल बाहर गया है, कभी कहते कि कुछ सामान लेने गया है. टूर्नामेंट खत्म करने के बाद जब वो खिलाड़ी घर लौटा तो उसे पता चला कि उसका भाई अब इस दुनिया में नहीं है.

ये कहानी है गुजरात के 23 साल के तेज़ गेंदबाज़ चेतन सकारिया की.जी, एक वक्त था उनके पास जूते खरीदने के भी पैसे नही थे। टैंपो चलाने वाले कांजीभाई को पसंद नहीं था कि उनका बेटा क्रिकेट खेले। वह इसे अमीरों का खेल मानते थे। इतना ही नहीं, चेतन के भाई ने IPL 2021 नीलामी से सिर्फ तीन हफ्ते पहले ही आत्महत्या कर ली थी।। चेतन उस समय सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में खेल रहे थे। यह बात चेतन के परिवार वाले तब तक नहीं बताई गई जब तक वह घर नहीं पहुंचे। परिवार उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहता था।

चेतन सौराष्ट्र की सीनियर टीम में चुना जाने की बात हो रही थी। भावनगर के सीनियर बल्लेबाज शेल्डन जैकसन भी नहीं थे। जब सौराष्ट्र ने उन्हें नेट्स में रिजेक्ट कर दिया उस समय जैकसन ने उन्हें अपने बूट दिए थे। इसके बाद वह MRF पेस अकादमी गए। जैकसन और साकरिया के बीच तब से बहुत अच्छी दोस्ती है।चेतन सकारिया को आईपीएल 2021 की नीलामी में अच्छी रकम मिली। वह 20 लाख के बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए। लेकिन उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स दोनों में प्रतिस्पर्धा देखी गई। आखिर में रॉयल्स ने उन्हें 1.2 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया। साल 2020 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ यूएई में बतौर नेट बोलर शामिल थे।

राजस्थान रॉयल्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने सोमवार को डेब्यू किया। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला। सकारिया ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया और तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने मयंक अग्रवाजिल, केएल राहुल और जाय रिचर्डसन के विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी किफायती भी रही और चार ओवरों में उन्होंने सिर्फ 31 रन दिए।



Herald