Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी देख इस क्रिकेटर ने कहा-भारत दो टीमें बनाकर भी दुनिया पर राज कर सकता है

स्पोर्ट्स डेस्क। आप सभी को पता है हाल ही इंग्लेंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने भी शानदार वापसी करते हुए पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया और जब उन्हें श्रेयस अय्यर की जगह दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी का मौका मिला तो पहले ही मैच में MS धोनी की कप्तानी वाली CSK जैसी मजबूत टीम को हरा दिया।

दोस्तो आपको बता दे की इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भारतीय टीम और उसके बेंच स्ट्रेंथ से बेहद प्रभावित है. उनका कहना है की भारतीय क्रिकेट टीम अगर 2 टीमें बनाकर भी क्रिकेट की दुनिया पर राज कर सकता है. वॉन का कहना बिलकुल सही है. ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर दिल्ली कैपिटल्स( Delhi Capitals) के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया था. हालांकि इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और विजय हजारे ट्रॉफी में 165.40 की औसत से 827 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 138.29 का रहा. 21 वर्षीय शॉ ने चेन्नई के खिलाफ शनिवार को महज 38 गेंदों में 72 रन बनाए.

दोस्तों आपको बता दे की शॉ ने अपनी इस शानदार पारी के दोरान 9 चौके और 3 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 190 के करीब रहा. इस बल्लेबाज ने सिर्फ 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. शॉ की बल्लेबाजी देख वॉन ने ट्वीट किया, 'भारतीय क्रिकेट (टीम india) में प्रतिभा की गहराई बहुत अधिक है...वे अच्छे हैं और उन्हें सभी प्रारूपों में एक युग तक हावी होना चाहिए. आसानी से 2 टीमें बना सकते हैं. भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ इस समय क्रिकेट खेलने वाले अन्य देशों से बहुत अच्छी है. इस टीम में हर स्थान के लिए फिलहाल दो विकल्प मौजूद है और अंतिम एकादश में शामिल होने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है.



Herald