
स्पोर्ट्स डेस्क। आपको बता दे की पंजाब के
खिलाफ अहम मुकाबले में CSK ने आसानी से जीत हासिल की जिससे चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) काफी खुश दिखे। खास तौर पर उन्होंने पिच की खूब तारीफ की। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने कहा- मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। यह एक लंबी यात्रा है। दोस्तो आपको बता दे की पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पंजाब की टीम की शुरुआत ही खराब रही। टीम के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पाए।

आपको बता दे कीतेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने पंजाब के टॉप ऑर्डर को एक के बाद एक लगातार झटके दिए। इसी दौरान चाहर, जो पहले से तीन विकेट ले चुके थे, और महेंद्र सिंह धोनी के बीच एक मजेदार वाकया भी हुआ। अपने तीसरे ओवर में चाहर ने LBW की अपील की जिस पर धोनी का रिऐक्शन देखने वाला था।पंजाब किंग्स का स्कोर चार विकेट पर 19 रन था। चाहर की गेंद टप्पा लगकर अंदर आई और शाहरुख खान के पैड से टकराई। चाहर ने LBW की जोरदार अपील की जिसे धोनी ने सिरे से खारिज कर दिया

दोस्तो मैच खत्म होने के बाद शाहरुख खान के खिलाफ हुई जोरदार अपील पर भी धोनी ने बात की। उन्होंने कहा- हमने काफी ऊंची आवाज में अपील की थी। फिर मैं उसके पास गया और कान के पास जाकर कहा कि हम डीआरएस नहीं ले रहे हैं। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा रन शाहरुख खान ने बनाए। उन्होंने 36 गेंद पर 47 रन बनाए। इस दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए।
Herald