Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स से जुड़े मुस्ताफिजुर रहमान

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होने जा रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम की भिड़ंत विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होनी है। ऑक्शन में जमकर पैसा लुटाने वाले राजस्थान रॉयल्स की टीम इस दफा कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है। टीम ने रिकार्ड 16.25 करोड़ रुपए खर्च करके क्रिस मोरिस को टीम में शामिल किया है, जबकि शिवम दुबे, डेविड मिलर जैसे अच्छे खिलाड़ी भी इस बार टीम में मौजूद हैं। इसी बीच, सीजन की शुरुआत से पहले तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान भारत पहुंच चुके हैं और वह राजस्थान की टीम से जुड़ गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने ट्विटर हैंडल पर मुस्ताफिजुर रहमान की फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। मुस्ताफिजुर के इस बार आईपीएल खेलने पर लगातार सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन आखिर में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनको एनओसी दे दी थी। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज का यह राजस्थान की तरफ से पहला सीजन होगा। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद जैसी दमदार टीमों के लिए खेल चुके हैं। मुस्ताफिजुर का प्रदर्शन साल 2016 में हैदराबाद के लिए काफी शानदार रहा था।

राजस्थान की टीम का प्रदर्शन आईपीएल 2020 में काफी निराशाजनक रहा था और टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी। जिसके बाद ऑक्शन से पहले राजस्थान ने स्टीव स्मिथ को रिलीज करते हुए संजू सैमसन को आईपीएल 2021 के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है। राजस्थान के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर टीम की तरफ से शुरुआती चार मैच में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। आर्चर की हाल में ही कोहनी की सर्जरी हुई थी, जिसके चलते वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल सके थे।



Herald