

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों कल खेले गए मैच मे दिल्ली टीम को बेंगलुरु ने एक रन से हरा दिया। आपको बता दे की DC को आखिरी ओवरों में 14 रनों की जरूरत थी लेकिन दिल्ली सिर्फ 12 रन ही बना पाई। पंत और हेटमायर जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के क्रीज पर होने से दिल्ली की जीत आसान लग रही थी लेकिन सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करके उन्हें रोक दिया। पंत ने 48 गेंदों में नाबाद 58 रन तो हेटमायर ने 25 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए।

मैच हारने के बाद DC के कप्तान रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) को पारी का अंतिम ओवर दिया क्योंकि स्पिनर्स के पिच से मदद नहीं मिल रही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दे की पंत ने अपने मुख्य तेज गेंदबाजों के कोटे के चार ओवर पूरे होने के बाद अमित मिश्रा की जगह मार्कस स्टोइनिस को पारी का आखिरी ओवर सौंप दिया। उनकी यह गलती भारी पड़ गई और एबी डिविलियर्स ने इस ओवर में तीन छक्कों की मदद से 21 रन कूट डाले।

मैच के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि स्पष्ट रूप से निराश महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरसीबी ने इस पिच पर 10-15 रन ज्यादा बनाए। हेटमायर ने शानदार पारी खेली। दोस्तों उनकी वजह से हम लक्ष्य के करीब पहुंच पाए। आखिरी ओवर में हम सोच रहे थे कि जिस किसी को भी मौका मिलेगा, वह मैच खत्म करेगा। यही हम योजना बना रहे थे। अंत में, हम एक रन चूक गए।
Herald