Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2021: बेंगलुरु के खिलाफ जडेजा ने एक ओवर मे लगाए पांच छक्के

क्रिकेट की सबसे तूफानी लीग IPL हमेशा से ही बॉलर्स के लिए काफी मुश्किल रही है। 20 ओवर की इनिंग में दुनियाभर के बैट्समैन रन बटोरने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। ऐसी ताबड़तोड़ बैटिंग से अच्छे खासे बॉलर की भी इकोनॉमी खराब हो जाती है। दोस्तोंIPL के 14 वे सीजन का 19वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 191 रन बनाए। जडेजा ने विस्फोटक पारी खेली।

हर्षल पटेल ने 14वें ओवर में लगातार 2 बॉल पर 2 विकेट लिए। उन्होंने ओवर की चौथी बॉल पर सुरेश रैना को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच कराया। वे 18 बॉल पर 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अगली ही गेंद पर हर्षल ने फाफ डुप्लेसिस को डेनियल क्रिश्चियन के हाथों कैच कराया। अंबाती रायडू 7 बॉल पर 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षल पटेल ने काइल जेमिसन के हाथों कैच कराया। लेकिन पारी के 20वे ओवर मे रवींद्र जडेजा ने हर्षल पटेल की बखिया उधेड़ दी है l

जडेजा 28 बॉल पर 62 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उन्होंने 25 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। जडेजा की यह लीग में दूसरी फिफ्टी है। वहीं, फाफ डुप्लेसिस ने लीग में 18वीं फिफ्टी लगाई। यह उनकी लगातार दूसरी फिफ्टी है। KKR के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 95 रन की पारी खेली थी। बेंगलुरु के लिए हर्षल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उन्होंने एक ही ओवर में डुप्लेसिस और सुरेश रैना को आउट किया। दोस्तों आखिरी ओवर में जडेजा ने IPL इतिहास का सबसे महंगे ओवर की बराबरी कर ली. जडेजा ने हर्षल पटेल के इस ओवर में 5 छक्के और एक चौके समेत 37 रन ठोक डाले. इस ओवर की ज़ादातार बॉल मैदान के बाहर गई चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली है.



Herald