

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की कोरोना महामारी से जूझ रहे भारत की मदद के लिए ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस आगे आए हैं. उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 38 लाख रुपये की मदद की है। दोस्तों बता दें कि भारत में कोरोना के चलते लगातार बिगड़ रहे हालातों की वजह से कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस ले चुके हैं। एंड्रयू टाय, एडम जाम्पा और केन रिचर्ड्सन उन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी में शामिल हैं, जिन्होंने मौजूदा सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है।

दोस्तों पैट कमिंस ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, 'भारत एक ऐसा देश है जहां पिछले कुछ सालों से मुझे बहुत प्यार मिला है और यहां के लोग भी बहुत प्यारे और सपोर्टिंग हैं। मैं जानता हूं कि पिछले कुछ समय से इस देश में कोरोना वायरस की वजह से काफी दिक्कते पैदा हो गई हैं, जिसमें पूरे देश के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी का होना शामिल है। ऐसे में एक खिलाड़ी होने के नाते, मैं पीएम केयर्स फंड में 50 हजार यूएस डॉलर(लगभग 37 लाख रुपये) सहायता राशि के रूप में देना चाहता हूं।

दोस्तों पैट कमिंस ने आगे लिखा कि, मैं अपने साथी खिलाड़ियों से भी गुजारिश करता हूं कि वे भी मदद के लिए आगे आएं। इस समय हर व्यक्ति अपने को असहाय महसूस कर रहा हूं। दोस्तों शायद मुझे देरी हो गई है लेकिन इसके माध्यम से हम लोगों की जिंदगी में उजाला लाने की कोशिश करेंगे। दोस्तों उन्होंने आखिर में लिखा कि भले ही मेरी मदद बड़ी न हो, लेकिन इससे किसी की जिंदगी में बदलाव आ सकता है।
Herald