

स्पोर्ट्स डेस्क। दोस्तों आपको बता दे की डेविड वॉर्नर की अगुआई में SRH की टीम IPL के अहम मुकाबले में आज पंजाब किंग्स का सामना करेगी. दोस्तों IPL 2021 की शरूआत हैदराबाद के लिए बहुत खराब रही हैं। SRH की टीम जहां अपने शुरुआती तीनों मुकाबलों में हार का स्वाद चख चुकी है, वहीं पंजाब ने तीन में से एक मुकाबले में जीत हासिल की है. हैदराबाद की टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है.

दोस्तों आपको बता दे की मनीष पांडे(Manish Pandey) को SRH के शुरुआती तीनों मुकाबलों में खेलने का मौका मिला है. अगर रनों के लिहाज से पांडे के प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा तो इस बात में कोई शक नहीं कि उन्होंने इन तीन मैचों में 50 की औसत से रन बनाए हैं. लेकिन अगर उन्हें टीम की हार में योगदान देने की कसौटी पर कसा जाएगा तो इस बात में भी संदेह नहीं रह जाएगा कि SRH की हार में उनकी धीमी बल्लेबाजी बड़ी वजह रही है. 3 मैचों में 50.50 की औसत से मनीष पांडे (Manish Pandey) ने एक बार नाबाद रहते हुए 101 रन बनाए हैं. उच्चतम स्कोर नाबाद 61 रन रहा है. लेकिन स्ट्राइक रेट की बात करें तो मनीष पांडे के बल्ले से सिर्फ 112.22 की दर से रन निकले हैं.

दोस्तों आपको बता दे की ऐसे में अगर CSK के खिलाफ मनीष पांडे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाते हैं तो इस बात की पूरी संभावना है कि 20 साल के बल्लेबाज प्रियम गर्ग (Priyam Garg) उनकी जगह खेल सकते हैं. प्रियम ने इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले साल ही SRH के लिए डेब्यू किया था. दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दे की संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैच खेले थे. इनमें प्रियम गर्ग ने 120 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए थे. इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 51 रन था. प्रियम गर्ग (Priyam Garg) ने कुछ मैचों में अपनी तेज पारियों से टीम को तब संकट से भी निकाला था. हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर(David Warner) को इस मैच में हर हाल में जीत की दरकार है.
Herald