

नई दिल्ली। IPL 2021 में आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। दोस्तो आपकी जानकारी के लिए बता दे की रिषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम अब तक 3 मैच खेली है और 2 मैच जीती है। पहले मैच में ऋषभ पंत ने MS धौनी की कप्तानी वाली CSK को हराया था। जिसके बाद दूसरे मैच में उसे राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। वहीं तीसरे मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ उसे जीत मिली।

दोस्तों आपको बता दे की DC के लिए सबसे अच्छी बात है कि उसके दोनों ओपनर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) बेहतरीन फॉर्म में हैं और टीम को शानदार शुरुआत दिला रहे हैं। दोस्तों चेन्नई के खिलाफ दोनों शतकीय साझेदारी करके मैच को एकतरफा बना दिया था। दोस्तों इसके बाद पंजाब के खिलाफ मैच में शॉ ने 17 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। वहीं शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 49 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली थी। इस शानदार पारी के बदौलत दोनों मैचों में टीम ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। दोस्तों रिषभ पंत भी अच्छे फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

दोस्तों आपको बता दे की मुंबई के खिलाफ प्लेइंग इलेवन की बात करें तो एनरिक नॉर्खिया को क्रिस वोक्स (Chris Woakes) की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। दोस्तों वहीं स्पिनरों के मुफीद पिच होने के कारण लुकमान मेरीवाला की जगह अमित मिश्रा को टीम में जगह मिल सकती है। स्टीव स्मिथ को नंबर तीन पर एक और मौका मिलेगा। आवेश खान, कैगिसो रबादा और रविचंद्रन अश्विन की मौजूदगी में दिल्ली की गेंदबाजी मजबूत दिखाई दे रही है। चोटिल इशांत शर्मा की जगह टीम में शामिल आवेश खान ने मौके का भरपूर फायदा उठाया है।
Herald